बीजापुर 1 मई से होगी तेंदूपत्ता तोड़ाई सीजन 2026, ग्रामीणों में खुशी की लहर

बीजापुर वन मंडल अंतर्गत तेंदूपत्ता सीजन 2026 हेतु 01 मई से तेंदू पत्ता तोड़ाई प्रारंभ किया जाना है
राज्य के प्राथमिक लघु वानेपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ द्वारा संघ कार्यालय रायपुर में 08 सूत्री मांगों को लेकर दिनांक 27/04/26 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया था शासन को तेंदूपत्ता तोड़ाई में करोड़ों का नुकसान एवं कार्य प्रभावित होने की संभावना बना हुआ था जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिनांक 29/04/26 को एस्मा लगाते हुए निम्न आदेश पारित किया गया

तेंदूपत्ता सीजन 2026 में संलग्न समस्त कर्मचारी एवं प्रबंधकों को अत्यावश्यक सेवकों में संलग्न माना जाएगा

उक्त कर्मचारियों एवं प्रबंधकों द्वारा सौंपे गए कार्य के निष्पादन से इंकार करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

यह आदेश राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से 03 माह तक की कालवधि के लिए प्रभावी रहेगा

ये खबर सुनते ही ग्रामीणों में खुशी लहर सहित बैठकें हो रही है

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें