सीआरपीएफ के 199वीं वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस

 (सीआरपीएफ) के 87वें स्थापना दिवस के अवसर पर 19 मार्च को 199वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा इस दिवस को अत्यंत गर्व, उत्साह एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य तथा राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को नमन किया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को पुष्पचक्र अर्पण एवं गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर कमांडेंट श्री आनंद कुमार मालिक द्वारा चयनित कार्मिकों को पदक एवं डीजी’s कमेंडेशन डिस्क पहनाकर सम्मानित किया गया।
कमांडेंट महोदय ने छत्तीसगढ़ के चुनौतीपूर्ण वामपंथी उग्रवाद प्रभावी क्षेत्र में जवानों के साथ संवाद किया और कर्तव्य, अनुशासन एवं समर्पण जैसे मूल्यों को दोहराया गया।

समारोह के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक संध्या एवं बड़ा खाना का भी आयोजन किया गया, जिससे बल के जवानों में उत्साह, एकजुटता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिला।

इसके अतिरिक्त, एफओबी कुप्पागुड़ा में वाहिनी द्वारा एक सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत पिडिया एवं कुप्पागुड़ा गांव के विभिन्न टोले/बसाहटों से आए जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

यह कार्यक्रम स्थानीय जनता द्वारा अत्यंत सराहा गया, जिससे सुरक्षा बल एवं नागरिकों के बीच सौहार्द और अधिक मजबूत हुआ। इस आयोजन ने बीजापुर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में सुरक्षा, विकास एवं सद्भावना के संवाहक के रूप में सीआरपीएफ की भूमिका को पुनः सुदृढ़ किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें