
भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी के.जी.सुधाकर जी ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। इस योजना के तहत रोजगार गारंटी के दिन बढ़कर 125 हो गए हैं और गांव में लोगों को सप्ताह में भुगतान किया जाएगा।
सुधाकर जी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने के लिए है, जहां किसान, गरीब और मजदूर अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे। सुधाकर ने कहा कि इस योजना से गांव में लोगों की आय बढ़ेगी और भुगतान में तेजी आएगी।
इस योजना की विशेषताएं:
– रोजगार गारंटी के दिन 100 से बढ़कर 125 हो गए
– भुगतान सप्ताह में किया जाएगा
– भुगतान में देरी होने पर अतिरिक्त भुगतान दिया जाएगा
– ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने के लिए है
– किसान, गरीब और मजदूर को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करेगा ।








