बीजापुर में सबसे बड़ा हालिया नक्सल ऑपरेशन-12 माओवादी ढेर, DRG के 3 जवान शहीद

बीजापुर।बीजापुर–दंतेवाड़ा अंतरजिला सीमा के पश्चिम बस्तर डिवीजन में चल रहे निर्णायक नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक ऑपरेशन क्षेत्र से कुल 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं, जिनके पास से SLR राइफलें, INSAS राइफलें तथा .303 राइफलें सहित भारी मात्रा में हथियार-गोलाबारूद जब्त किए गए हैं।
मुठभेड़ में बहादुरी से लड़ते हुए बीजापुर DRG के 03 वीर जवान शहीद हुए, प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी,आरक्षक दुकारू गोंडे,जवान रमेश सोड़ी वहीं DRG के दो अन्य जवान घायल हैं, लेकिन दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।घटनास्थल एवं आसपास के इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों की अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्डन कर तलाशी अभियान तीव्र किया गया है ताकि माओवादियों के बच निकलने के सभी संभावित मार्ग बंद किए जा सकें।अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी उपयुक्त समय पर साझा की जाएगी।बस्तर में इस बड़े अभियान को नक्सलवाद के विरुद्ध एक और महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें