चेरपाल के आशीष पुजारी बने मिस्टर बीजापुर, स्नेहा ने जीता मिस बीजापुर का खिताब


बीजापुर।चेरपाल निवासी आशीष पुजारी ने मिस्टर बीजापुर का खिताब अपने नाम कर तेलंगा समाज सहित पूरे जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान आशीष ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से निर्णायकों व दर्शकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि पर तेलंगा समाज और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।वहीं स्नेहा ने अपनी खूबसूरती, प्रतिभा और मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मिस बीजापुर का खिताब जीतकर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने दोनों विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें