बीजापुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की 58वीं शाखा का शुभारंभ, वित्तीय समावेशन को मिलेगी नई गति

बीजापुर। बैंक ऑफ बड़ौदा, धमतरी क्षेत्र द्वारा जिले में अपनी 58वीं शाखा का शुभारंभ 06 जनवरी 2025 को किया जा रहा है। यह शाखा बीजापुर जैसे दूरस्थ एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नई शाखा के खुलने से न केवल स्थानीय नागरिकों को सुलभ बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि वित्तीय समावेशन को भी मजबूती मिलेगी।


इस शाखा का उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा ई-उद्घाटन(e-Inauguration) के माध्यम से किया जाएगा। डिजिटल माध्यम से होने वाला यह उद्घाटन शासन की आधुनिक, पारदर्शी और समावेशी बैंकिंग व्यवस्था को दर्शाता है। कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर बीजापुर सम्बित मिश्रा, भा.प्र.से. (IAS) की गरिमामयी भौतिक उपस्थिति रहेगी, जिससे कार्यक्रम की महत्ता और बढ़ जाती है। इसके अतिरिक्त बैंक ऑफ बड़ौदा के अंचल प्रमुख (Zonal Head) सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।बैंक अधिकारियों के अनुसार, बीजापुर शाखा के प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को बचत खाता, चालू खाता, ऋण सुविधा, किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अनेक सरकारी एवं बैंकिंग योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एवं इंटरनेट बैंकिंग जैसी आधुनिक सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी।स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, किसानों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए यह शाखा विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। अब उन्हें बैंकिंग कार्यों के लिए दूर अन्य शहरों या कस्बों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।बैंक ऑफ बड़ौदा ने हमेशा से ही दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों में अपनी पहुँच बढ़ाने को प्राथमिकता दी है। बैंक का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक विश्वसनीय, ग्राहक-केन्द्रित एवं तकनीक-आधारित बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना है। बीजापुर में नई शाखा की शुरुआत इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।बैंक ऑफ बड़ौदा की 58वीं शाखा का उद्घाटन बीजापुर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो क्षेत्र के आर्थिक विकास, वित्तीय सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लक्ष्यों को नई दिशा प्रदान करेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें