बीजापुर में प्रथम हिंदू महासम्मेलन की तैयारी तेज,संस्कृतिक भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक, आयोजन समिति गठित

बीजापुर। बीजापुर जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे हिंदू महासम्मेलन को लेकर मंगलवार को स्थानीय संस्कृतिक भवन परिसर में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर सहित बीजापुर ब्लॉक एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से विभिन्न हिंदू समाजों के प्रमुख प्रतिनिधि, धर्मप्रेमी नागरिक, युवा साथी एवं वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं परंपराओं के संरक्षण को सशक्त करने के उद्देश्य से भव्य हिंदू महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में समस्त हिंदू समाजों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए धर्म, संस्कृति और परंपरा के संरक्षण पर विशेष फोकस रहेगा।

आयोजन समिति का गठन

सम्मेलन की रूपरेखा तय करने एवं समस्त व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन हेतु सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर सुखलाल पुजारी एवं दिलीप लुक्कड़ को चुना गया। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार, स्वागत व्यवस्था, मंच संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए उप-समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया।

एकता का प्रतीक होगा सम्मेलन

अध्यक्ष सुखलाल पुजारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन किसी एक समाज का नहीं बल्कि पूरे हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक होगा। सभी समाजों की सहभागिता से इसे ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु गांव-गांव जनजागरण अभियान, युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हिंदू महासम्मेलन को भव्य, शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायक रूप में संपन्न किया जाएगा। सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी आगामी दिनों में जारी की जाएगी।
हिंदू महासम्मेलन आयोजन समिति का भी सर्व सहमति से चुना गया।
संरक्षक जी. वेंकट , डी. नागेश्वर , मदनलाल राठी, भंवरलाल केला , विजय बहादुर , मुकेश गुप्ता साथ ही संयोजक कमलेश पैकरा। सहसंयोजक बबलू राठी , नरेश राठी , दयाशंकर पटेल, बेचन प्रसाद , महेश चापड़ी उपाध्यक्ष सतीश मांडवी , भूपति दुर्गम , कैलाश रामटेके, राजू गांधी , श
पी. दिनेश सचिव बीरा राजा बाबू,पुरुषोत्तम चंद्राकर सहसचिव सुनील साहू कोषाध्यक्ष भुवन सिंह चौहान, विक्रम दूधी मीडिया प्रभारी
के संतोष कुमार, सिरोज विश्वकर्मा, ईशु सोनी, सुरेश पतागिरी , कुशल चोपड़ा वहीं व्यवस्था प्रमुख संजय लुक्कड़ , संजय गुप्ता, अभिषेक शाह, मुकेश राठी सह-व्यवस्था प्रमुख गौतम राव , गोपाल सिंह पवार महिला मोर्चा श्रीमती अभिलाषा चौहान , श्रीमती पुष्पा सिन्हा , श्रीमती उर्मिला तोकल, श्रीमती पुष्पा रोकड़े , श्रीमती गायत्री मिश्रा , श्रीमती पूजा पोंदी की सहमति बनी । हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम स्थल संस्कृतिक भवन, बीजापुर किया जाएगा जिसकी तिथि: 27 दिसंबर 2025 समय: प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें